बागपत

बागपत में मजदूरी के पैसे मांगने गए युवक की बैट से पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

हाइवे किनारे पड़ा मिला शव पास ही मिला खून से सना बैट  
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2020, 7:25 PM IST
murder22_1.jpg
murder

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बागपत . यह खबर आपके राेंगटे खड़े कर देगी। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक युवक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव हाइवे किनारे पर पड़ा मिला। शव के पास से पुलिस ने खून से सना वह बैट भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। प्राथमिक आरोप में यह बात सामने आ रही है कि युवक मजदूरी के पैसे लेने गया था।

मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप के अनुसार कोतवाली सरूरपुर क्षेत्र का रहने वाला नीटू अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए गया था। नीतू एक ईंट के भट्टे पर काम करता था। वह मजदूरी के पैसे लेने के लिए घर से तो निकला लेकिन वापस नहीं आया। मंगलवार को उसका शव हाइवे किनारे पड़ा मिला। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मौके से वह बैट भी बरामद कर लिया जो खून से सना हुआ पड़ा था। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इधर मृतक युवक के घरवालों का आरोप है कि इस मामले में गांव के ही दो युवक शामिल हैं पुलिस ने लव और कुश नाम के इन दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में भी जुटी हुई है।

Updated on:
17 Nov 2020, 7:25 PM IST
Published on: