26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ में दिन निकलते ही डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

कॉल आने पर पशु देखने के लिए घर से निकले थे डॉक्टर मंगलवार तड़के सड़क किनारे पड़ा मिला गोली लगा शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Nov 2020, 5:50 PM IST

murder02.jpg

murder

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अलीगढ़ ( aligarh news ) मंगलवार को दिन निकलते ही अलीगढ़ में पशुओं के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के डॉक्टर को एक फोन कॉल आई थी जिसके बाद वह बीमार पशु को देखने के लिए जा रहे थे । इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें ( murder ) गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिए। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: कश्यप समाज के लोगों ने दी पलायन की चेतावनी, बोले- दबंग घर की महिलाओं से करते हैं छेड़छाड़

थाना लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में रहने वाले बसंत वेटरनरी डॉक्टर थे। वह अक्सर पशुओं को देखने के लिए पशुपालकों के घर ही जाया करते थे। सोमवार की रात को भी वह किसी पशुपालक के घर बीमार पशु को देखने के लिए गए थे लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। जब परिवार के लोगों ने उनसे फोन करके पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि वह रात को नहीं लौटेंगे। सुबह उन्हें जल्दी ही एक पशुपालक के घर पशु को देखने के लिए जाना है। इसलिए वह रात में रुक गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना का एक बार फिर बढ़ा प्रकोप, इन जिलों में सख्त होंगे नियम

इसके बाद परिवार के सदस्य निश्चिंत होकर सो गए लेकिन सुबह दूध लेकर जा रहे एक दूधिया ने जब रास्ते में सड़क किनारे डॉक्टर का गोली लगा शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस तरह इस हत्याकांड का पता चल सका। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से आई तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर की लोकेशन को भी चेक किया जा रहा है। रात में वह जिस व्यक्ति के घर पर रुके थे उनसे भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक पड़ताल में ही पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लग चुके हैं इनके आधार पर जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।