बागपत

डेढ़ लाख का दूल्हा निदेशक अभय सिंह ने छात्रों को दिए फिल्मों में सफलता के टिप्स

फिल्म डेढ़ लाख का दूल्हा के निदेशक अभय सिंह आज अभिनय की एबीसीडी सीख रहे छात्रों से मिले। इस दौरान उन्होंने मुंबई की मायावी दुनिया में सफलता के टिप्स दिए।
less than 1 minute read
Dec 23, 2022
डेढ़ लाख का दूल्हा निदेशक अभय सिंह ने छात्रों को दिए फिल्मों में सफलता के टिप्स
शूटिंग सेट लगाकर जानकारी देते निदेशक अभय प्रताप सिंह

फिल्म निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने छात्रों को बताया कि अभिनय सीखने से नहीं आती है। यह कला प्रकृति की देन है तो किसी-किसी को मिलती है।


इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि इसका शीर्षक अन्य फिल्मों से अलग है। आजकल लोग ऐसी फिल्में अधिक पसंद कर रहे हैं जिनके शीर्षक बिल्कुल अलग हों। उन्होंने बताया कि फ़िल्म उतनी ही मज़ेदार और मनोरंजक है जो दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी।


उन्होंने कहा कि 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक ड्रामा कॉमेडी फ़िल्म है। जिसे बड़े मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया है। फ़िल्म में कहानी ऐसे शख़्स की है जो मुम्बई में फ़िल्म इंडस्ट्री में काम के लिए आता है। जल्द ही 'पर डे' यानि प्रति दिन होनेवाली उसकी आय को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन पैदा होता है। ऐसे में तमाम तरह के लोगों में उसे अपना दामाद बनाने के लिए होड़ मच जाती है।


अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म को बड़े स्तर पर रिलीज़ करने की तैयारी की है। 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक साथ देशभर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। बता दें कि अभय प्रताप सिंह 'लापतागंज' और 'चिड़ियाघर' जैसे लोकप्रिय सीरियलों में भूमिकाएं निभा चुके हैं।

Published on:
23 Dec 2022 02:24 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी