20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा प्रवक्ता बोले- पानी सिर के ऊपर हो गया था

अखिलेश यादव और नरेश उत्तम के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में केस दर्ज।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Priyanka Dagar

•

Dec 23, 2022

news.jpg

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। त्रिपाठी ने MP-MLA कोर्ट में दोनों सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कोर्ट से राकेश त्रिपाठी को 7 जनवरी की तारीख मिली है। 7 जनवरी को कोर्ट में राकेश त्रिपाठी का बयान दर्ज होगा। इसके बाद सपा के नेताओं के बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: वीडियो: चलते-चलते बस से उठने लगी आग की लपटें, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान


क्या है दावा?
राकेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि सपा के ट्विटर हैंडल से 1 दिसंबर से लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक बातें की गई। उनके बूढ़े माँ-बाप और पत्नी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। यह सब पार्टियों के बीच राजनीति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोई नेता किसी पार्टी के नेताओं के परिवार को बीच में नहीं ला सकता। ऐसी बातें हम राजनीति में नहीं करते सपा पार्टी के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

'अब पानी स‍िर से ऊपर हो गया...'
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि हमे लगा कि थी कि अखिलेश यादव इस पर कोई रोक लगाएंगे, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया। अब पानी सिर से ऊपर चला गया है। जिस वजह से हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हमे पूरा यकीन है कि कोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा जैसे अपमानजनक ट्विट मेरे और मेरी पार्टी के नेताओं के खिलाफ किए जा रहे हैं।