बागपत

जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे की दिन निकलते ही गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Highlights दोनों भाईयों का पिछले काफी समय से चल रहा था विवाद बड़े भाई ने छोटे भाई की घर में तमंचे से गोली मारकर की हत्या हत्या कर तमंचा मौके पर फेंक कर फरार हुआ आरोपी भाई

2 min read
Dec 26, 2019

बागपत। जऱ, जोरू और जमीन के सामने खून के रिश्ते भी कोई मायने नहीं रखते है। जिसके चलते लोग अपनों के ही खून के प्यासे बने हुए है। ताज़ा मामला बागपत जिले का है जहां जमीन के एक टुकड़े के लिए रंजिश में एक युवक ने अपने ही सगे भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दिन निकलते ही घर मे घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर तमंचा मौके पर ही फेंक कर फरार हो गये। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश में जुटी है। अधिकारी जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कह रहे है।

दरअसल, मामला कोतवाली बडौत इलाके का है। जहां ढिकाना गांव में ही रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह के दो बेटे विशाल और विजय है। जिनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जिसके चलते दोनो के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था, लेकिन किसी को भी ये यकीन नहीं था कि उन लोनों के बीच जमीन के टुकड़े के लिए रंजिश के चलते खून खराबा भी हो सकता है।

गोली मारकर की हत्या

जिसका किसी को यकीन नहीं था और युवक विजय ने जमीन के ख़ातिर अपने ही छोटे सगे भाई विशाल की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके पर ही तमंचा फेंक कर फरार हो गया। वही दिन निकले ही हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली बडौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी है और पुलिस के अधिकारी जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करने की बात कह रहे है।

Published on:
26 Dec 2019 06:26 pm
Also Read
View All