हापुड़। नोएडा में दो स्टूडेंट द्वारा जिलाधिकारी के पत्र के साथ छेड़छाड़ कर (Viral) वायरल करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार को हापुड़ में भी स्कूलों की छुट्टी का (Fake Letter Viral) फर्जी लेटर वायरल कर दिया गया। जब इसकी तहकीकात की गई। तो पता चला कि किसी ने डीआईओएस के पत्र के साथ छेड़छाड़ कर उसमें छुट्टी बढ़ाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अधिकारियों ने मामले में एफआईआर कराने की बात कही है।