हापुड़। जिले की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में CAA और NRC के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। पुलिस और प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए थानोंं और गांव में जाकर मीटिंग शुरु की है। इसमें मुस्लिम समेत सभी समाज के लोगों को बुलाकर NRC और CAA के प्रति जागरूक किया जा रहा है। NRC और CAA के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी जा रही है। जिससे किसी भी प्रकार की कोई अफवाह नहीं फ़ैल सके। वही जिला प्रशासन ने सभी लोगों से शांति बनाये रखने की भी अपील भी की।