Gurmeet Ram Rahim बागपत के डेरा सच्चा सौदा में रूके गुरमीत राम रहीम की पैरोल रात 12 बजे खत्म हो गई। इसके बाद आज दिन में हरियाणा पुलिस की कई गाड़ियां बागपत के डेरा सच्चा सौदा पहुंची और आश्रम के अंदर से गुरमीत राम रहीम को अपने साथ कड़ी सुरक्षा में ले गई। इस दौरान डेरे के बाहर काफी संख्या में गुरमीत राम रहीम के अनुयायी मौजूद थे। जिन्हें वहां से हट जाने के लिए कहा गया। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा में वीरानी छा गई।
Gurmeet Ram Rahim गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि रात 12 बजे समाप्त हो गई। इसके बाद आज सोमवार को हरियाणा पुलिस कई गाड़ियों में बरनावा स्थित आश्रम डेरा सच्चा सौदा पहुंची। जहां से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हुई। डेरा प्रमुख गुरमीत के जाते ही आश्रम में वीरानी छा गई। सेवादार और अनुयायी बहुत ही मायूस हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। गुरमीत राम रहीम को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से गत 17 जून को एक महीने का पैरोल मिला था। जिसके बाद हरियाणा पुलिस गुरमीत राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में छोड़ गई थी। उसके बाद से बरनावा स्थित इस डेरे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। वहीं डेरा प्रमुख के अनुयायी हरियाणा,दिल्ली, राजस्थान, पंजाब तक से उनसे मिलने आते रहे थे।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों की अधिक भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। जिसके बाद पुलिस ने डेरा प्रबंधक को नोटिस देकर व्यवस्था बनाए रखने को कहा था। गत रात्रि 17 जुलाई को गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि समाप्त हो गई थी। जिसके बाद रोहतक पुलिस आज सोमवार को बरनावा आश्रम पहुंची और कड़भ्सु रक्षा व्यवस्था के बीच गुरमीत को अपने साथ ले गई। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल ले जाया गया। डेरा प्रमुख के जाने के बाद आश्रम में वीरानी छाने लगी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अनुयायियों ने डेरे से अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया।
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पैरोल अवधि खत्म होने के बाद गुरमीत को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। डेरा प्रमुख आश्रम से जाते ही उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और गुरमीत के परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए। वह भी डेरा प्रमुख के साथ एक माह से डेरे में रह रहे थे। हनीप्रीत और उसके परिजन गुरमीत की गाड़ी के साथ गए हैं।