बागपत

पुलिस भर्ती परीक्षा में हाथ लगी असफलता तो युवक ने कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Highlights रिजल्ट आने के बाद युवक ने यह कदम परिवार को कमरे का दरवाजा खोलने पर लगा पता बिना पुलिस कार्रवाई के परिवार ने किया अंतिम संस्कार
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2019, 1:03 PM IST
suicide.jpeg

बागपत। जिले के बालैनी गांव में सिपाही भर्ती परीक्षा में पास न होने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में पडा पाया गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बागपत के बालैनी गांव निवासी सारथी उपाध्याय (23) पुत्र ब्रजपाल उपाध्याय बीटीसी का छात्र था। वह पुलिस की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने कुछ समय पहले ही एग्जाम भी दिया था। परीक्षा का रिजल्ट आने पर उसे असफलता हाथ लगी। इस पर वह गुमशुम हो गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो सारथी का शव पड़ा मिला। उसने आत्महत्या कर ली थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उधर परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में सारथी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालैनी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत का कहना है कि जानकारी मिली है कि युवक सारथी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में पास नहीं हुआ, तो तनाव में आ गया था। इसी कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जब तक जानकारी मिली तब तक युवक के शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका था।

Published on: