2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान नेता ने सरकार को दी चेतावनी, किसानों पर दर्ज हुआ मुकदमा तो कर देंगे बड़ा आंदोलन

Highlights प्रशासन और सरकार के खिलाफ लडऩे के लिए किसान तैयार टिकैत ने कहा सरकार को किसानों के साथ करना चाहिए निष्पक्ष व्यवहार प्रदूषण के लिए पराली नहीं कारखाने जिम्मेदार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Nov 2019, 7:49 PM IST

kissan.jpeg

बागपत। बागपत पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों पर प्रशासन द्वारा किये जा रहे मुकमदों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर किसानों पर मुकदमे नहीं रोके गये तो प्रशासन और सरकार के खिलाफ किसान लड़ाई के लिए तैयार है।

शादी समारोह से घर लौट रहे पिता, बेटी और भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियाे

प्रदूषण के लिए पराली नहीं कारखाने जिम्मेदार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ किए जा रहे मुकदमों के विरोध में सरकार से लड़ाई लड़ी जाएगी। पराली तो पहले से जलती आ रही है। वायु प्रदूषण के लिए देश में चल रहे कारखाने जिम्मेदार हैं। सरकार सख्ती से इनके मानक पूरे करा दें तो वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में तीन स्थानों पर 24 घंटे कचरा जलाया जा रहा है।

पराली के बाद अब दूध डेयरियों पर शुरू हुई कार्रवाई, मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर दी हिदायत- देखें वीडियो

सरकार को करना चाहिए निष्पक्ष व्यवहार

इस दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार को जिम्मेदारी से निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए। वैसे भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की बुआई बहुत कम होती है। सरकार के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। मामले की बाबत मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा। समाज सुधार के लिए उन्होंने जाट समाज से अपने गोत्र में शादी न करने का आह्वान किया। कहा कि गुर्जर, जाट और राजपूत बिरादरी में तालमेल बैठकार इनमें आपस में शादी-ब्याह के रिश्ते बनाए जा सकते हैं। इस पर अभी सामाजिक मोहर लगनी बाकी है। जिसके लिए एक राय बनाने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि तीनों बिरादरी के गोत्र भी समान हैं।