2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह से घर लौट रहे पिता, बेटी और भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियाे

  Highlights बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से घर लाैट रहे थे तीनाें लोग तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर हादसे के बाद तीनों की हुई मौत से मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Nov 2019, 7:23 PM IST

बुलंदशहर। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता, बेटी और भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पराली के बाद अब दूध डेयरियों पर शुरू हुई कार्रवाई, मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर दी हिदायत- देखें वीडियो

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जटपुरा में वचन सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को वचन सिंह अपनी बेटी पूजा (20) व भतीजे जीतू (16 वर्ष) बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के एक मैरिज होम में अपने परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। तीनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने घर लाैट रहे थे। वचन सिंह बाइक लेकर गांव मिर्जापुर के पास सामने ही पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने वचन सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मृतको के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश में जुट गई है।

एसपी सिटी कार्यालय के पास खुलेआम चली 8 राउंड गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियाे

सूचना के बाद भी समय पर नहीं पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

वहीं मृतकों के परिजन रवी कौशिक का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद फोन करने पर काफी देर तक भी न पुलिस पहुंची और न ही एम्बुलेंस। अगर एम्बुलेंस मौके पर समय से पहुंच जाती, तो शायद तीनो लोगों की जान बच सकती थी। वही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव मे ग़म का माहौल है। उधर इस मामले में एसपी क्राइम शिव राम यादव ने बताया कि देर रात बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।