2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी सिटी कार्यालय के पास खुलेआम चली 8 राउंड गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियाे

Highlights ठेला खड़ा करने के विवाद में चली गोलियों ठेला संचालक और होटल संचालक में हुआ विवाद मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने संभाला मोर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Nov 2019, 5:37 PM IST

goli.jpg

मेरठ। मेरठ के देहली गेट क्षेत्र का घंटाघर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इसकी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। गोली चलाने का आरोप होटल संचालक पर लगे हैं। जिसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया जाता है कि ठेला खड़ा करने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर फायरिंग की गई।

सेंचुरी क्षेत्र की जमीन पर कब्जा कर भू-माफिया कर रहे वन्य जीवों का शिकार, निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी- देखें वीडियाे

घंटाघर केले वाली कोठी निवासी मेहताब, अल करीम होटल के बाहर केले का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि कई दिन से होटल संचालक नासिर मेहताब को होटल के बाहर ठेला लगाने से मना कर रहा था। बुधवार देर शाम को नासिर और उसके परिवार ने मेहताब को फिर एक बार ठेला लगाने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि नासिर पक्ष के लोगों ने मेहताब पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोग पिस्टल व तमंचा लेकर पहुंच गए और एक के बाद एक आठ राउंड फायर किये। इससे पूरा क्षेत्र दहल गया। लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गये। उन्होंने घटना की जानकारी होटल संचालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। जबकि अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

पद को लेकर हुआ विवाद तो ऑटो यूनियन अध्यक्ष का सुपारी देकर कराया अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा- देखें वीडियाे

उधर संवेदनशील क्षेत्र में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी सतर्क हो गये। उन्होंने तुरंत एसपी सिटी और सीओ कोतवाली से इस संबंध में जानकारी ली। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने स्थिति को संभाला और देर रात तक खुलने वाले होटल अलकरीम को बंद करवाया। सीओ कोतवाली दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों के बीच ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद का है। आरोपी को थाने भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश