बागपत

आम के बाग में इस हाल में मिला लापता युवक, देखते ही गांव में मच गया हड़कंप- देखें वीडियाे

Highlights घर से अचानक शाम के समय लापता हो गया था युवक देर रात भी बेटे के घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत अगले ही दिन आम के बाग में इस हाल में मिला युवक
less than 1 minute read
Oct 06, 2019
Feature image

बागपत। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ युवक अगले ही दिन आम के बाग में इस हाल में मिला। जिसे देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने शव मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान लापता युवक दीपक के रूप में की है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था युवक

दरअसल मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र के ही खट्टा प्रह्लादपुर गांव के रहने वाले सूबेदार सिंह का बेटा दीपक शनिवार शाम से लापता था। उसके परिजन उसकी रातभर तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह उसका शव गांव के ही बाहर पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होने की बात कह रहे है। वही मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

Published on:
06 Oct 2019 05:15 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी