बागपत

लॉकडाउन के दौरान घर में सो रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोलियों से भूनकर हत्या

Highlights - बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र स्थित जिवाना गुलियान गांव की घटना - रात को सोते वक्त दिया गया वारदात को अंजाम - पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार
2 min read
Apr 11, 2020
baghpat.jpg

बागपत. जिले में बीती रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोलियों से भूनकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश घर पर सोया हुआ था। इसी बीच भतीजे ने ही उसे गोलियों से भून दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही आसपास के लोग भी घरों से आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया है। वहीं हत्या के आरोपी भतीजे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बदमाश के खिलाफ लूट, हत्या और अपहरण सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

दरअसल, यह घटना बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र स्थित जिवाना गुलियान गांव की है। जहां बीती देर रात घर पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश की उसके ही भतीजे ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आस पड़ौस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक का नाम सुबोध है और वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबोध के ऊपर लूट, अपहरण और हत्या के 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। सुबोध की हत्या उसके ही भतीजे निखिल ने की थी। पुलिस ने मौके से आरोपी निखिल को भी हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुबोध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या के पीछे क्या कारण थे पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।

Published on:
11 Apr 2020 12:19 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी