24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रोन से की जा रही निगरानी, सील इलाके में ये काम करता मिला मदरसा संचालक

Highlights - नगीना देहात थाना क्षेत्र का मामला - बच्चों से चंदे की डिमांड कर रहा था मदरसा संचालक - स्थानीय लोगों की शिकायत पर गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Apr 2020, 11:27 AM IST

bijnor.jpg

बिजनौर. कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जहां बिजनौर का प्रशासन लगातार सोशल डिस्टेंसिंग व लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहा है। वहीं लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन अब कड़ी कार्रवाई कर रहा है। बिजनौर शहर के कई मोहल्लों में पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ तीसरी आंख यानी ड्रोन से नजर रख रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियम को न तोड़े। वहीं नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक मदरसा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को नमाज के बाद मदरसा संचालक बच्चों से चंदा मांग रहा था।

यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका जमात में गए डाक्टर समेत 4 तबलीगी जमाती कोरोना पाजिटिव, मेरठ में 47 पहुंची मरीजों की संख्या

दरअसल, 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड में अब महज 4 दिन बचे हैं। जिला प्रशासन लगातार नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए अलग-अलग माध्यम से जागरूक करने का काम कर रहा है। उसके बावजूद भी शहर के कुछ मोहल्लों में लोग घर से बाहर निकलकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का सहारा ले लिया है। पुलिस ऐसे लोगों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से उन सभी जगह पर नजर रख रही है। जहां लोग घरों से निकलकर लॉकडाउन तोड़ रहे हैं।

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने फोन पर जानकारी दी कि काफी समझाने के बाद कुछ लोग मोहल्ले में इकट्ठा होकर लॉकडाउन के नियम को तोड़ रहे हैं। ऐसे सभी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। वहीं जो भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियम को तोड़ेगा उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। उधर गुरुवार को नगीना देहात थाना क्षेत्र के मदरसा संचालक रहमत द्वारा नमाज के बाद बच्चों से चंदा देने की बात कही गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मदरसा संचालक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- कोरोना कर्मवीर: जुड़वां शूटर बहनों ने रायफल उतार कोरोना के खिलाफ छेड़ दी जंग, खुद कालोनी को किया सैनिटाइज