24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका जमात में गए डाक्टर समेत 4 तबलीगी जमाती कोरोना पाजिटिव, मेरठ में 47 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights - मेरठ में कोरोना पीडितों की संख्या पहुंची 47 - लगातार मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित - कोरोना पीड़ित डॉक्टर के परिवार के 3 सदस्य भी क्वारंटीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Apr 2020, 10:28 AM IST

39 Jamati found in Chennai mosque, one infected with corona

39 Jamati found in Chennai mosque, one infected with corona

मेरठ. मेरठ में देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 4 मरीजों की रिपोर्ट और पाजिटिव आने से संख्या अब 47 तक पहुंच गई है। इनमें तबलीगी जमात से आए तीन जमाती भी शामिल हैं। जबकि हुमायूं नगर के रहने वाले प्राइवेट डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। प्राइवेट डाक्टर दक्षिण अफ्रीका एक जमात में गया था। वहां से आने के बाद वह खुद ही मेरठ मेडिकल काॅलेज अपना चेकअप कराने पहुंचा था। उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसको वहीं कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Meerut: गरीबों को खाना देने गए लोग, झोपड़ी में पक रहा था मुर्गा

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पीड़ित डॉक्टर के परिवार के 3 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। वहीं प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना पीडितों ने स्वास्थ्य महकमें की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अभी कई संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी है। तमाम कोशिशों के बावजूद मेरठ में कोरोना के मामले नहीं थम रहे हैं। कई इलाकों में लॉकडाउन का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में मेरठ के 150 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी जमाती हैं। ये सभी निजामुद्दीन में आयोजित मरकज से संबंधित हैं। तीन मरीज दरी वाली मस्जिद जली कोठी के हैं, जबकि डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भर्ती हुए थे। ये भी जमात में विदेश गए थे।

जली कोठी से मिले सभी तीनों मरीज महाराष्ट्र में नासिक के रहने वाले हैं, जिन्हें देर रात पांचली खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चौथे पॉजिटिव मरीज यूनानी डॉक्टर अमरावती से आए मरीज के घर के ठीक सामने सेक्टर-13 में रहते हैं। ये जमात में गए थे। स्वास्थ्य विभाग अब इस जांच में जुटेगा कि आखिर ये मेरठ के पहले मरीज से ही संक्रमित हुए या जमातियों अथवा कोई और जरिया इनके संक्रमण का रहा।

यह भी पढ़ें- Coronavirus: यमुना एक्सप्रेस—वे पर महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग