24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: यमुना एक्सप्रेस-वे पर महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, जांच में जुटी पुलिस

Highlights . यमुना एक्सप्रेस—वे पर महिला को छोड़कर फरार हो गए. अस्पताल में खांसी और जुखाम की शिकायत पर गई थी महिला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Apr 2020, 9:21 AM IST

women.png

ग्रेटर नोएडा। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर क डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए जंग लड़ रहे हैं। वहीं कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं, जो मानवता को शर्मसार कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यमुना एक्सप्रपेस-वे पर एक बुुजुर्ग महिला को डॉक्टर इलाज देने की बजाय छोड़कर भाग गए। महिला ने पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में बढ़ते Coroanvirus संक्रमित मरीजों को देखते हुए बुलाई गई छह फायर टेंडर

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस बुला कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में डॉक्टर महिला को छोड़कर फरार हो गए। खांसी जुखाम की शिकायत पर महिला उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर—137 के एक निजी अस्पताल में पहुची थी। महिला को कोरोना संक्रमित समझकर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर वहां से ले आए और छोड़कर फरार हो गए।

बेसहाय महिला ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है।


यह भी पढ़ें: Lockdown: नहीं मिली एंबुलेंस तो घायल को बुग्गी से ले जाना पड़ा अस्पताल

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग