24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut: गरीबों को खाना देने गए लोग, झोपड़ी में पक रहा था मुर्गा

Highlights Lockdown में कई लोग बांट रहे हैं खाना Meerut का एक वीडियो हो रहा है वायरल झोपड़ी में बिखरा पड़े थे खाने के पैकेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Apr 2020, 10:10 AM IST

vlcsnap-2020-04-11-09h44m04s635.png

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान समाजिक संस्थाएं और प्रशासन की ओर से गरीबों को प्रतिदिन सुबह—शाम खाना बांटा जा रहा है। मेरठ में इस काम में सैकड़ों समाजिक संस्थाओं के अलावा राजनीतिक दल भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस समय सभी का प्रयास है कि कोई भूखे पेट नहीं सोने पाए।

भूखा समझकर लोग बांट रहे पैकेट

लॉकडाउन में भी कहीं—कहीं तस्वीर इसके उलट भी दिखाई दे रही है। झुग्गी झोपड़ी में लोगों को भूखा समझकर खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। इन्हीं में से एक झुग्गी में जब लोगों ने झांक कर देखा तो हैरान रह गए। वहां हांडी में मुर्गा बना हुआ रखा था। झुग्गी में लोगों से मिले खाने के कई पैकेट इधर—उधर पड़े हुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सीओ पर मारपीट का आरोप लगाकर एंबुलेंस के ड्राइवर ने दिया धरना

अंदर का नजारा देख हो गए हैरान

यह नजारा मेरठ के गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास झुग्गी झोपड़ी में देखने को मिला। इस जगह सात—आठ दिन से राशन और खाने के पैकेट बांटने वाले रमेश चंद्र ने बताया कि वह इन दिनों ऐसे लोगों को खाना बांटने का काम कर रहे हैं, जो गरीब हैं। वह जब वहां पर खाना बांटने पहुंचे तो उन्होंने इन लोगों को पैकेट दिए। इस दौरान झुग्गी झोपड़ी से मीट पकने जैसी महक आई तो वे भीतर गए। भीतर का द्श्य देखकर हैरान हो गए। उन लोगों द्वारा बांटा गया खाना तो इधर—उधर पड़ा हुआ था। भीतर हांडी में मुर्गा पक रहा था।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते सात समुंदर पार से आए हजारों परिंदों से अभी भी गुलजार ओखला पक्षी विहार, भाया माकूल वातावरण

रोज लाते हैं मुर्गा

उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया के कुछ लोगों को दी। वहां पहुंची मीडिया को देखकर वहां रहने वाले लोग इधर—उधर चले गए जबकि महिलाओं ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वहां पर आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि ये लोग प्रतिदिन इस्लामाबाद से मुर्गा लेकर आते हैं और उसको बनाकर खाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग