24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीओ पर मारपीट का आरोप लगाकर एंबुलेंस के ड्राइवर ने दिया धरना

Highlights . कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए देश किया गया है लॉकडाउन. एंबुलेंस गाड़ियों पर तैनात ड्राइवरों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप . विरोध में हड़ताल कर धरने पर बैठे  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Apr 2020, 9:56 AM IST

ambulance.png

बागपत। कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व अन्य स्टॉफ अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना से लोगों को बचाने में जुटे हुए है। 108 एंबुलेंस गाड़ियों पर तैनात कर्मचारियोंं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। विरोध में एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए है। मामला सीनियर अफसरों तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में बढ़ते Coroanvirus संक्रमित मरीजों को देखते हुए बुलाई गई छह फायर टेंडर

वहीं, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि बागपत सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने उनके साथ बेवजह मारपीट की है। वहीं, सीओ सिटी का कहना है कि टीम के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर बनाये गए नाके को देखने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर मविकलां गांव के पास ढाबे खुले हुए थे। साथ ही लोगों की भीड़ भी जमा थी।

उन्होंंने ढाबे को बंद करा दिया और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए लोगों से कहा। एंबुलेंस कर्मचारी उनसे उलझने लगे। सीओ का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वे 108 एम्बुलेंस कर्मचारी है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: यमुना एक्सप्रेस—वे पर महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, जांच में जुटी पुलिस