बागपत

मामा पर किशोरी को 2 लाख रुपये में बेचने का आरोप, दोगुनी उम्र के शख्स के साथ कराई शादी

Highlights . किशारी ने मामा के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत . न्याय दिलाने की लगाई गुहार . 2 लाख में बेचकर दोगुनी उम्र के शख्स के साथ शादी कराने का आरोप
less than 1 minute read
Jan 04, 2020
chandinagar

बागपत। थाना चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में किशारी को बेचने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि मामा ने दो लाख रुपये लेकर उसकी शादी दोगुनी उम्र के एक शख्स से कर दी। आरोप है कि ससुराल में भी बगैर उसकी अनुमति के उसके पति ने यौन शोषण किया। इससे परेशान होकर वह शादी के पांच दिन बाद ही मायके आ गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी को दी है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़िता ने खुद को नाबालिग बताया है। किशोरी के मुताबिक, 8 दिसंबर को उसके पिता व मामा ने उसकी मर्जी के बगैर दोगुनी उम्र के युवक के साथ जबरन शादी कर दी। शादी के बाद वह ससुराल गई तो मालूम हुआ कि मामा ने दो लाख रुपये में बेचा है। पीड़िता का कहना है कि पति ने 2 लाख रुपये देकर खरीदने की बात बताई है। आरोप है कि उसके पति ने भी उसकी मर्जी के बगैर उसका यौन शोषण किया। उसने बताया कि जब पांच दिन बाद ससुराल से अपने मायके आई तो वह काफी परेशान थी। जिसके चलते उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया और मौका पाकर वह घर से निकल गई।

पीड़िता का कहना है कि परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह गलत है। शुक्रवार को एसपी से मिलकर पीड़िता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
04 Jan 2020 04:08 pm
Published on:
04 Jan 2020 04:07 pm
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा