28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hapur / मायके से बच्चों को लेकर नहीं लौटी पत्नी तो पति ने की खुदकुशी

मायके से बच्चों को लेकर नहीं लौटी पत्नी तो पति ने की खुदकुशी

Highlights . अनवरपुर गांव में युवक ने खुदकुशी . तमंचे से खुद को मारी गोली . तमंचे को लेकर जांच में जुटी पुलिस  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 4 Jan 2020, 11:06 AM IST

police.png

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली एरिया के अनवरपुर गांव में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचे से गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी मायके गई हुई थी। वह काफी समय से वापस नहीं आई थी। जिसको लेकर युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें: शनिवार आज बन रहा है शिव याेग, पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपना राशिफल https://www.patrika.com/saharanpur-news/4-january-2020-ka-rashifal-aaj-ka-rashifal-in-hindi-daily-horoscope-5594254/


जानकारी के अनुसार, अनवरपुर निवासी अमित तोमर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को करीब चार बजे वह घर में अकेला था। पुलिस का कहना है कि पत्नी और दो बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। उसी दौरान अमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।