बागपत

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने वाले ने प्रियंका गांधी, बिलावल भुट्टो को भेजे थे इंस्टाग्राम मैसेज

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश करने वाले ने प्रियंका गांधी और बिलावल भुट्टो जरदारी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज संपर्क का प्रयास किया था।

less than 1 minute read
Dec 29, 2022
बागपत पहुंची प्रयागराज पुलिस ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी के घर की पूछताछ

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने वाले संदिग्ध आरोपी के मोबाइल की जांच में बड़े राज खुल रहे हैं। बागपत में जिस कैफे से आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा ने प्रयागराज जाने के लिए टिकट बुक किया था। पुलिस ने साइबर कैफे संचालक से पूछताछ की।

महामंडलेश्वर की हत्या की साजिश रचने के आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा को प्रयागराज की नैनी थाना पुलिस बागपत लेकर पहुंची। बागपत कोतवाली से प्रयागराज पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के घर पहुंचकर परिजनों से भी पूछताछ की।

आरोपी विक्रम के पास से हाईस्कूल की दो मार्कशीट बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो से संपर्क करने का प्रयास किया। जिसके लिए कई बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज किया, लेकिन उनकी तरफ से रिप्लाई नहीं आया।

पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी के साइबर कैफे संचालक से टिकट बुक करने के बारे में जानकारी ली। कैफे संचालक ने बताया कि विक्रम के नाम से प्रयागराज जाने और 25 दिसंबर को वापस आने के लिए टिकट बुक कराया था।

Published on:
29 Dec 2022 11:43 am
Also Read
View All