
डाउन हुआ ट्विटर, होमपेज यूआरएल पर रीडायरेक्ट
आज सुबह सोशल मीडिया साइट ट्विटर डाउन हो गया। जिसके चलते यूपी में ट्विटर यूजर्स को इसको लॉगिन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य के लिए मैसेज करने को अपना ट्विटर खोला तो वह लॉगिन नहीं हुआ। उन्होंने जब इसके बादे में अपने कई मित्रों से जानकारी ली तो उन्होंने भी यहीं बताया कि परेशानी आ रही है।
ट्विटर यूजर्स को लॉगिन करते समय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म के वेब तक पहुंचने में परेशानी आ रही थी। जबकि कुछ यूजर्स के लॉगिन ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे थे। सुबह 7 बजे से यूजर्स को परेशानी का सामना शुरू करना पड़ा।
ट्विटर यूजर्स को वेबसाइट में जाने पर मैसेज मिल रहा है। ''कुछ गलत हो गया, लेकिन चिंता न करें - यह आपकी गलती नहीं है। आइए फिर से प्रयास करें रिफ्रेश करने या लॉग आउट करने के विकल्पों के साथ।'' ट्विटर का होमपेज यूआरएल https://twitter.com/logout/error पर रीडायरेक्ट हो रहा है।
ट्विटर मोबाइल एप और सूचनाओं सहित सुविधाओं का उपयोग करने वाले अंतर्राष्ट्रीय आउटेज का सामना कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी 11 दिसंबर को ट्विटर डाउन हुआ था। जिसमें ट्विटर यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ गया था।
Updated on:
29 Dec 2022, 11:51 AM IST
Published on:
29 Dec 2022, 10:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.