30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन, मुंबई पुलिस आ सकती है जांच को

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। आरोपी शीजान का परिवार पहले मेरठ रहता था। उसकी बहन का महाभारत के कुंती किरदार के लिए चयन होने के बाद सभी मुंबई चले गए थे।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 28 Dec 2022, 5:49 PM IST

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में फंसे शीजान का मेरठ कनेक्शन, मुंबई पुलिस आ सकती है जांच को

अभिनेता शीजान खान के साथ तुनिषा शर्मा (फाइल फोटो )

तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड में मेरठ की एक और कड़ी जुड़़ी है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड मामले के आरोपी शीजान के परिवार और रिश्तेदार थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल और पत्ता वाली गली में रहते हैं।


शीजान की बहनों का था घंटाघट पर ब्यूटीपार्लर
यह माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस शीजान के रिश्तेदारों और उसके परिवार वालों से पूछताछ के लिए मेरठ पहुंच सकती है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या कांड के आरोपी शीजान और उसकी दोनों बहनों की पढ़ाई मेरठ से ही हुई है।शीजान की बहनों शफक और फलक का घंटाघट पर ब्यूटीपार्लर था।


यह भी पढ़ें : तुनिशा की मौत पर शर्लिन चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा ...तो आज जिंदा होती

बहन शफक का महाभारत में कुंती के किरदार के लिए चयन
शीजान की बहन शफक का महाभारत में कुंती के किरदार के लिए चयन होने के बाद परिवार के लोग यहां से चले गए थे। शीजान की मां कहकशां परवीन थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल में रहती थीं।


शीजान की मां कहकशां परवीन के पति बहुत साल पहले सभी को छोड़कर विदेश चले गए थे। उसके बाद कहकशां ने ही अपने तीनों बच्चों शफक, फलक और शीजान की पढ़ाई और परिवरिश की।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर के दावे पर रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने मचाई सनसनी

तुनिषा से पहले मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा नाम
शीजान खान का पूरा नाम शीजान मोहम्मद खान है। तुनिषा शर्मा से पहले शीजान का नाम 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा था। शीजान सबसे अधिक चर्चा में उस दौरान आए, जब 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान उनका अंगूठा और पैर फैक्चर हो गया था।

यह भी पढ़ें : सर्द मौसम में मल्लिका शेरावत ने अपनी हॉट फोटोज से बढ़ाई गर्मी

मेकअप रूम के स्टूडियो में आत्महत्या
मृतक तुनिषा शर्मा मामले में पुलिस ने कहा, 'अलीबाबा नामक शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो पर मौजूद मेकअप रूम के स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मां के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : टीएमसी सांसद की सिजलिंग अदाओं ने किया मदहोश, स्टाइलिश लुक हुआ वायरल


मृतक की मां ने अभिनेता शीजान खान पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शीजान के साथ उनके नाजायज रिश्ते थे। इसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गईं और आत्महत्या कर ली। पुलिस मां की दर्ज कराई एफआईआर पर जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश