
टीएमसी सांसद की सिजलिंग अदाओं ने किया मदहोश, स्टाइलिश लुक हुआ वायरल
नुसरत जहाँ ना सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं बल्कि सबसे ग्लैमरस पॉलीटिशियंस भी हैं।नुसरत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस के बीच नुसरत की खूबसूरती के जितने चर्चे हैं उनके स्टाइलिश अंदाज और खास तौर पर उनकी हेयर स्टाइल के भी फैंस दीवाने हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक वायरल हो रहा है। लेटेस्ट फोटोशूट में नुसरत काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।उन्हें देखकर अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह एक बेटे की मां हैं। उन्होंने अपने लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक अदाएं दिखाई हैं।
एक्ट्रेस यहां ब्लैक का ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसकी फ्रंट में एक बड़ी सी ब्लैक नोट बंधी हुई है। नुसरत ने इस कैजुअल लुक को भी काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। एक्ट्रेस ने अपने कर्वी फिगर से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
नुसरत ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप, रोजी चीक्स और पिंकिश स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने साधना कट हेयर स्टाइल में वेवी लुक देकर ओपन रखा है। वहीं, एक्ट्रेस ने गोल्डन हूप ईयररिंग्स पहने हैं। यहां वह इतनी खूबसूरत दिख रही हैं कि नुसरत के चेहरे से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया।
Updated on:
28 Dec 2022, 4:16 PM IST
Published on:
28 Dec 2022, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.