31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर के दावे पर रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने मचाई सनसनी

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए हुए करीब ढाई साल हो गए हैं, लेकिन आज बी उनके फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। अब एक्टर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक सदस्य ने बड़ा दावा किया है, जिसके बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 28 Dec 2022, 12:11 PM IST

sushant singh rajput

sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब चर्चा में रहा था। उनपर तरह तरह के आरोप लगे थे। हाल ही में सुशांत केस में नया खुलासा हुआ है। मामले में मॉर्चरी इंचार्ज का कहना है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं थी।

इस खबर के फैलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट किया है जो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैस रहा है। रिया ने पोस्ट में लिखा है, 'आप आग पर चले हो और बाढ़ से बचे हो, तो यह याद रखना जब भी अगली बार आपको अपनी ताकत पर शंका हो।'

रिया की इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है। हाल ही में सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक सदस्य ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या हुई थी। इस खुलासे ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा के चाचा ने दिया बड़ा बयान

रिया चक्रवर्ती इन दिनों बंटी सजदेह संग अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि उन्हें अक्सर सजदेह के साथ देखा जाता है। रिया और बंटी की बहन सीमा सजदेह की साथ में यह तस्वीर जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

रिया कुछ वक्त तक जेल में रहकर आई हैं। उनपर इल्जाम थे कि सुशांत के ड्रग्स लेने की वजह वहीं हैं। उन्होंने ही एक्टर को ड्रग्स दिए थे। साथ ही डिप्रेशन में रह रहे एक्टर ने उसी के बाद आत्महत्या की।

यह भी पढ़ें- तुनिषा को खुद गोद में उठाकर अस्पताल भागा था शीजान