
तुनिशा की मौत पर शर्लिन चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा ...तो आज जिंदा होती
पॉपुलर टीवी सीरियल अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। शर्लिन ने ट्विटर पर तुनिशा का एक वीडियो शेयर किया । जिसमें वह अपने शूट के शेड्यूल की बात कर रही हैं। वह शीजान के बारे में बात कर रही हैं। शर्लिन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, काश तुनिषा शीजान खान की असलियत से वाकिफ होती, तो बेचारी शीजान की मोहब्बत के झांसे में न फंसती और आज जिंदा होती।
इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस मामले में शीजान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ लोग तुनिशा को अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा Breakup karna sheezan ka right tha..
Suicide karna tunisha ka right tha..
लोगों ने Justice for Tunisha भी लिखा। साथ में Love जिहाद
की भी बात की।
Published on:
28 Dec 2022, 3:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.