30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 साल के करोड़पति youtuber को सांप ने काटा, अस्पताल में ऐसे हालात में हैं, दोस्तों ने कहा प्रार्थना करें सभी

शर्मा का जन्म अलवर के बानसूर में सितंबर 2000 में हुआ है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 29 Dec 2022, 8:28 AM IST

amit_photo_2022-12-29_08-16-22.jpg

जयपुर
राजस्थान के अलवर शहर से आने वाले यू ट्यूबर अमित शर्मा जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। वे अभी सिर्फ चौबीस साल के हैं और करोड़ों रुपयों की महीने की उनकी कमाई है। उनको एक एक्सपेरिमेंट के दौरान सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि यह सांप कोबरा सांप है। हांलाकि इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन अमित शर्मा को सांप ने डसा इस खबर को ही सिर्फ चौबीस घंटे से भी कम समय में करोड़ों लोग देख चुके हैं।

अमित शर्मा अलवर जिले के रहने वाले और सांइस से जुड़े एक्सपेरिमेंट करते हैं। उनके सोशल मीडिया करीब 25 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर और सब्सक्राइबर है। वे रुडकी से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उनके यू ट्यूब पर दो अकाउंट है और इन दोनो में लाखों लोग जुड़े हुए हैं। शर्मा का जन्म अलवर के बानसूर में सितंबर 2000 में हुआ था।

अमित के सोशल मीडिया पर दो यू ट्यूब चैनल है। पहला क्रेजी एक्स वाई जेड के नाम से है और दूसरा इंडियन अनबॉक्सर के नाम से है। हाल ही में अमित ने दूसरा चैनल खोला है। पहले चैनल में वे साइंस से जुडे एक्सपेरिमेंट के वीडियोज डालते हैं और दूसरे में प्रोडेक्ट का अनबॉक्स और रिव्यू करते हैं। दोनो चैनल से हर महीने करीब करोड़ों रुपयों की कमाई का अनुमान है। कमाई के बारे मं अमित शर्मा और उनकी टीम ने कभी ऑन स्क्रीन जानकारी नहीं दी है।

लेकिन सोशल मीडिया पर एक बेबसाइट है जो यूट्यूर्ब्स का महीने का रिकॉड बताती है। उसकी मानें तो शर्मा हर महीने अपने सोशल मीडिया से नौ करोड रुपए कमाते हैं। पिछले दिनों वे दुबई की सड़कों पर दुबई की सबसे महंगी कार चलाते हुए भी मिले थे। वे अपने दोस्तों के साथ दुबई घुमने के लिए गए थे।