बागपत

पत्नी और बच्चों को गाड़ी में छोड़कर नदी में कूद गया युवक, महिला बोली- पति पर है भूत-प्रेत का साया

Highlights: -मुजफ्फरनगर के भोरा थाना क्षेत्र के भज्जू गांव का रहने वाला राजीव अपनी वैगनआर गाड़ी में पहुंचा -गाड़ी में अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर उसने अचानक ही पुल से यमुना में छलांग लगा दी -यमुना में स्नान कर रहे लोगों ने राजीव को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए
less than 1 minute read
Dec 31, 2019
jump.jpg

बागपत। अपने परिवार को कार में छोड़कर एक व्यक्ति ने बागपत जिले में यमुना के पुल से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को छलांग लगाते देख लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे यमुना से निकाला। जिसके बाद उसको बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली जीटीबी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, बागपत निवाड़ा चेक पोस्ट के पास यूपी हरियाणा को जोड़ता हरियाणा के पुल पर मुजफ्फरनगर के भोरा थाना क्षेत्र के भज्जू गांव का रहने वाला राजीव अपनी वैगनआर गाड़ी में पहुंचा। गाड़ी में अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर उसने अचानक ही पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यह देख पत्नी ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर यमुना में स्नान कर रहे लोगों ने राजीव को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद राजीव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के उपचार के बाद जब राजीव को होश आया तो राजीव ने छलांग लगाने का कारण अपने रिश्तेदारों को बताया। उसका कहना था कि वह अपने रिश्तेदारों से परेशान हैं। वहीं मौके पर पहुंची पत्नी ने अपने पति पर भूत-प्रेत का साया बताकर पति को बीमार बताया। जबकि, राजीव डॉक्टरों से किसी भी रिश्तेदार से नहीं मिलने की गुहार लगाता रहा। राजीव की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

Updated on:
31 Dec 2019 02:30 pm
Published on:
31 Dec 2019 02:29 pm