एसपी संजीव त्यागी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि पिछले 1 वर्ष में उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी गिर गया है। इससे पुलिस की प्रशंसा हो रही है। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं में काफी कमी आई है, जो पुलिस के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।