उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार पर जुबानी हमला शुरू कर दिया। इसमें नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए जिला प्रशासन पर कई आरोप जड़ दिए। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका में जांच के दौरान लगभग 20 से ज्यादा ऐसी फाइल पाई गई, जिसमें पेमेंट हेतु नगर पालिका चेयरमैन के तो हस्ताक्षर किए गए थे, जबकि लेखाधिकारी के उन फाइलों पर हस्ताक्षर मौजूद नहीं थे । गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने चौदवें वित्त भुगतान हेतु एक समिति का गठन किया था और आदेश दिया था कि समिति के सत्यापन के बाद ही वित्तीय भुगतान रिलीज किया जाएगा, इसी मामले की जांच करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को 20 से ज्यादा फाइलों पर पालिका चेयरमैन के तो हस्ताक्षर मिले, जबकि उन फाइलों पर लेखाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं मिले, जिस वजह से नगर मजिस्ट्रेट ने जब लेखा लिपिक के हस्ताक्षर के बिना पेमेंट रिलीज होने का संदेह हुआ तो उन्होंने कैशबुक मांगी, जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को कैशबुक उपलब्ध नहीं कराई गई और उसी बीच नगरपालिका चेयरमैन भी उसी कक्ष में पहुंच गई। इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन मंजू अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट से कुछ ऐसे बेतुके अंदाज में बात की कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे आप भी सुनिए।