बागपत. प्रदूषण के बाद अब कड़ाके की ठंड से लोग परेशान ओर बेहाल है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड से पारा लगातार गिरता ही जा रहा और कुछ इलाकों में तो पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक हो जाने से लोग अपने घरों में कैद है, जिसके चलते ही बागपत जिले में प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टियां रखने के भी आदेश किए हुए हैं और ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे और अलाव जलाने का भी इंतेजाम कर लोगों को कम्बल भी बांटे जा रहे हैं। वहीं, एडीएम बागपत का कहना है कि लोगों को ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है और चांदीनगर थाना क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग की मौत की जांच कराने की बात कही है।