प्याज और आलू के दाम में आई कमी के बाद अब भी आलू और प्याज के दाम बहुत ज्यादा है। इन दिनों आलू के 5-6 रुपए किलो खुदरा बाजार में बिकता था, लेकिन इस वर्ष आलू की कीमत अब भी 20 रुपए प्रति किलो बनी हुई है। वहीं, प्याज की कीमत 80-90 रुपए किलो है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले 400 प्रतिशत तक ज्यादा है। यानी इस सीजन में आमतौर पर जो प्याज 15-20 रुपए किलो बिकती थी, वह इस वक्त 80-90 रुपए किलो बिक रही है।