
ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से लोन पर गाड़ियां उठाकर बेचने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से चार लग्जरी कारें और पांच दुपहिया वाहन बरामद की गई है। आरोप है कि इन सभी गाड़ियों को इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से फाइनेंस करवाया गया था। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज तथा विभिन्न सरकारी दफ्तरों की फर्जी मोहरें आदि भी बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने फर्जी आईडी बनाकर बैंक अधिकारियों की सांठ-गांठ से लोन लेकर गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को बेच दिया करते थे।
यह भी पढ़ें: ठंड का कहरः सर्दी ने तोड़ा पिछले 120 साल का रिकॉर्ड, बढ़ सकती हैं स्कूलाें की छुट्टियां
पुलिस की गिरफ्त में खड़े अजहर तथा साजिद को थाना बिसरख पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर चार मूर्ति चौराहे के पास से पकड़ा है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से वाहन फाइनेंस कराते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार लग्जरी कारें, पांच दुपहिया वाहन, लैपटॉप विभिन्न सरकारी दफ्तरों की मोहरें तथा फर्जी दस्तावेज बरामद किये हैं। गिरफ्तार बदमाशों में से साजिद इससे पूर्व हुंडई कार के शोरूम में बैंक से ऋण मुहैया कराने वाले विभाग में काम कर चुका है। उसी दौरान उसने ठगी की योजना बनाई थी।
एसपी ने बताया कि साजिद ने नौकरी छोड़ने के बाद अजहर के साथ मिलकर विभिन्न लोगों के आधार कार्ड आदि हासिल किए और उनकी सहायता से बैंकों में अकाउंट खुलवाया। इतना ही नहीं, साजिद ने फर्जी तरीके से वाहन फाइनेंस करवाकर, ऊंचे दाम में लोगों को बेच करता था। एसपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इनके साथ बैंक का कोई अधिकारी या कर्मचारी तो मिला हुआ नहीं है?
Published on:
28 Dec 2019 12:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
