नोएडा में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीबन सभी जिलों में छुट्टियां कर दी गई हैं, लेकिन नोएडा में अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। महेश पलावत ने बताया कि नए साल की शुरुआत में हल्की बारिश के साथ आेले गिर सकते हैं। वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad) की बात करें तो यहां शुक्रवार को न्यनूतम तापमान 4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बता दें कि गाजियाबाद में ठंड के कहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 28 दिसंबर तक छुट्टियां कर दी गई हैं।