28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / Weather Alert: 1.7 डिग्री पहुंचा पारा, नए साल की शुरुआत में हो सकती है ‘बर्फबारी’

Weather Alert: 1.7 डिग्री पहुंचा पारा, नए साल की शुरुआत में हो सकती है ‘बर्फबारी’

Highlights West Uttar Pradesh में सर्दी का सितम जारी Muzaffarnagar में पारा 1.7 डिग्री तक पहुंचा Noida में 2.4 डिग्री रहा तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Dec 2019, 10:46 AM IST

mzn.jpg

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में सर्दी का सितम जारी है। तापमान रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हो रही गलन ने लोगों को घरा में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में शुक्रवार देर रात 12 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे के बीच में पारा 1.7 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई।

जीरो डिग्री तक जा सकता है पारा

मुजफ्फरनगर मौसम विज्ञान केंद्र के पान सिंह का कहना है कि शनिवार को तड़के पारा 1.7 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह कोहरा भी छाया रहा। पूरे दिन बादल छाये रहने के आसार हैं। अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए सूरज दिखा था लेकिन गलन ने परेशान किया। उनका मानना है कि कुछ दिन में मुजफ्फरनगर का पारा जीरो डिग्री तक जा सकता है। इससे खेतों में ओस जम जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल सहारनपुर और शामली का भी रहा। मुजफ्फरनगर में ठंड को देखते हुए स्‍कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

नोएडा व गाजियाबाद का मौसम

एनसीआर (NCR) की बात करें तो नोएडा (Noida) में शुक्रवार को तापमान ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नोएडा में शुक्रवार को न्‍यनूतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। स्‍काईमेट वेदर (Skymet Weather) के महेश पलावत के अनुसार, ठंड ने इस बार 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1901 को पारा 3 डिग्री तक पहुंचा था। शनिवार को सुबह 10 बजे तापमान करीब 11 डिग्री था। बादल छाए रहे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिक्‍कतों में इजाफा किया। सबसे ज्‍यादा परेशानी स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों को हुई। महेश पलावत का कहना है कि नए साल की शुरुआत में आले गिरने की संभावना है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में शु्क्रवार को न्‍यनूतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री र‍हा। गाजियाबाद में ठंड केा देखते हुए 28 दिसंबर तक स्‍कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 दिसंबर को एनसीआर में हल्‍की बारिश हो सकती है। जबकि 1, 2 और 3 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं, 29 और 30 दिसंबर को न्‍यनूतम तापमान 3 के आसपास रह सकता है।

मेरठ का मौसम

मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 5.2 और अधिकतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी दो दिन शीतलहर चलेगी। 30 और 31 दिसंबर को कोहरा पड़ सकता है। इसके बाद 2 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है। मेरठ में भी 28 दिसंबर तक स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं।