दरअसल, निर्माणाधीन पुल पर बीती रात सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। पानी आने की वजह से वहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए । सिंचाई विभाग के सुल्तानपुर माईनर इलाके में पानी देने के लिए बना नहर का पुल अचानक ज्यादा पानी आने की वजह से बह गया। खास बात ये है कि इससे पहले सपा सरकार के वक्त भी इस पुल का एक हिस्सा बह चुका है । सपा सरकार में सिंचाई विभाग की मध्य गंगा नहर परियोजना के तहत इस पुल का निर्माण हुआ था।