बागपत

मोनालिसा-फरमान की शादी के बाद ससुर ने उठाया बड़ा कदम, बेटे पर लगाया गंभीर आरोप

बागपत के फरमान खान ने परिवार की मर्जी के बिना मोनालिसा से शादी कर ली, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

2 min read
Mar 30, 2026
फरमान की शादी बनी बवाल Source- Instagram

Monalisa and Farman Wedding Controversy: यूपी के बागपत में रहने वाले युवक फरमान खान की मोनालिसा से शादी को लेकर परिवार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फरमान ने परिवार की मर्जी के बिना मोनालिसा से शादी कर ली, जिसके बाद उनके पिता जाफर अली ने सख्त रुख अपनाया है। परिवार अब फरमान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता।

ये भी पढ़ें

आधी रात भैया-भाभी के कमरे में घुसा देवर, पहले रस्सी से बांधा पैर-हाथ, फिर महिला के साथ मिलकर कर दिया कत्ल

परिवार ने तोड़ा नाता

फरमान के पिता जाफर अली ने साफ कहा कि बेटे की इस शादी के बाद से उन्होंने उससे कोई संपर्क नहीं किया है। अब न तो बातचीत होती है और न ही कोई रिश्ता रखना चाहते हैं। जाफर अली ने बताया कि परिवार जल्द ही कागजी कार्रवाई भी करेगा, ताकि फरमान से औपचारिक रूप से नाता खत्म किया जा सके। उनका कहना है कि फरमान ने परिवार की इज्जत और परंपराओं को ध्यान में नहीं रखा।

पहले हर महीने होती थी बात

जाफर अली ने बताया कि पहले स्थिति बिल्कुल अलग थी। फरमान से हर महीने फोन पर बात होती थी। वह साल में एक या दो बार या फिर छह महीने में घर आता था। उस समय फरमान परिवार को बताता था कि वह फिल्म बना रहा है। फिल्म बनाने के नाम पर कई बार उसने घर से रुपये भी लिए थे। पिता कहते हैं कि बेटा फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा था, इसलिए परिवार उसे सपोर्ट करता था।

शादी के बाद संपर्क टूटा

लेकिन शादी के बाद सब बदल गया। फरमान ने परिवार को अपनी शादी की कोई जानकारी नहीं दी। जब परिवार को शादी का पता चला तो जाफर अली पूरी रात सो नहीं पाए। अब फरमान का फोन भी नहीं आता और परिवार वाले भी उससे बात नहीं कर रहे हैं। पिता ने कहा कि फरमान ने परिवार की मर्जी के बिना शादी करके बड़ी गलती की है।

धर्म और समाज का मुद्दा

परिवार मुस्लिम जाट समाज से ताल्लुक रखता है। जाफर अली का कहना है कि मोनालिसा हिंदू धर्म से हैं, इसलिए यह रिश्ता परिवार को मंजूर नहीं। उनका मानना है कि अलग-अलग धर्म होने से आगे चलकर परिवार में बहुत समस्याएं आएंगी। फरमान के पिता ने कहा कि फरमान ने पहले कभी भी मोनालिसा से शादी करने की बात नहीं बताई। मोनालिसा को परिवार सिर्फ इतना जानता है कि वह फरमान के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन शादी का फैसला परिवार की इज्जत के खिलाफ है।

गांव में चर्चा

फरमान के गांव पलड़ा में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। परिवार ने साफ कर दिया है कि अगर फरमान और मोनालिसा गांव आएंगे तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। जाफर अली ने कहा कि यह फरमान की पहली बड़ी गलती है और परिवार उसे स्वीकार नहीं करता। परिवार की परंपराओं और समाज की मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए था। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया है। महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा की शादी अब परिवारिक विवाद में बदल गई है। फरमान के पिता ने दोहराया कि वे इस रिश्ते से पूरी तरह नाराज हैं और आगे कोई संबंध नहीं रखेंगे।

ये भी पढ़ें

अलग प्रदेश की मांग को लेकर मायावती ने फिर भरी हुंकार, जनता से की बड़ी मांग

Updated on:
30 Mar 2026 01:36 pm
Published on:
30 Mar 2026 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर