30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात भैया-भाभी के कमरे में घुसा देवर, पहले रस्सी से बांधा पैर-हाथ, फिर महिला के साथ मिलकर कर दिया कत्ल

अमरोहा में रात राजमिस्त्री मेहराज की पत्नी रूही ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
अमरोहा में पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या

अमरोहा में पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि इस वारदात में उसकी अपनी पत्नी रूही का हाथ था।

कैसे हुई घटना?

शनिवार रात मेहराज अपने घर के टिनशेड में सो रहा था। हमलावरों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और धारदार हथियार से गला रेत दिया। उसके गला, दोनों हाथ, दोनों पैर और पेट समेत कुल छह जगहों पर गहरे कट लगाए गए। घटना के समय उसकी पत्नी रूही और छोटे बच्चे पास ही सो रहे थे। सुबह जब मेहराज के पिता मोमीन वहां पहुंचे, तो उन्होंने बेटे को खून से लथपथ पड़ा देखा। हाथ-पैर बंधे हुए थे और गर्दन पर गहरे घाव थे। इस देख परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी वहां जुट गए।

पत्नी पर आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मेहराज की पत्नी रूही ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह हत्या कराई। रूही का अपनी बहन के देवर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूही अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने रूही समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मेहराज के पिता ने बहू रूही और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की केस दर्ज कराई है।

पति-पत्नी में विवाद

परिजनों के अनुसार मेहराज और रूही के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। 21 मार्च से दोनों के बीच सुलह नहीं हुई। रूही ने साफ इंकार कर दिया था कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। पिछले सात दिन से घर में चूल्हा जल रहा था, लेकिन मेहराज के लिए नहीं। रूही उसे खाना तक नहीं दे रही थी। मेहराज को मोहल्ले के रिश्तेदारों के घर जाकर खाना खाना पड़ता था। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले मेहराज को नींद की गोली या कोई नशीली दवा दी गई हो, जिससे वे गहरी नींद में सो रहा था।

मासूम बच्चों पर असर

इस घटना से दो छोटे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बड़ा बेटा फरहान और छोटा बेटा अलीअब अनाथ जैसे हो गए हैं। पिता की हत्या हो चुकी है और मां पर कत्ल का आरोप है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि हत्या जिस चारपाई पर हुई, उसी पर पांच वर्षीय फरहान भी सो रहा था। पिता के खून के छींटे मासूम के कपड़ों पर पड़ गए। सुबह जब बच्चे की आंख खुली तो चारों तरफ खून ही खून था।

गांव में डीजे का शोर

उस रात गांव में तीन शादियां चल रही थीं। देर रात तक डीजे की तेज आवाज गूंज रही थी। आशंका है कि मेहराज ने जब जान बचाने के लिए चीखा होगा, तो उसकी आवाज डीजे के शोर में दब गई। अमरोहा के एसपी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। साल 2008 में इसी क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव में शबनम नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। अब फिर एक महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है।