बागपत

लॉकडाउन में रमजान आने पर मुस्लिम समाज ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार करेंगे यह काम

रमजान में भी मस्जिदों का सूनापन नहीं होगा दूर घर पर ही अदा की जाएगी तारावीह की नमाज
less than 1 minute read
Apr 21, 2020
baghpat_1.jpg

बागपत. लॉकडाउन रमजान का पवित्र मीहना आने पर प्रशासनिक अधिकारी जनपदभर के थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भ्रमण के दौरान खेकड़ा, रटोल, सिंघावली अहीर, चांदीनगर क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के सम्मानित शख्सियतों के साथ बैठकें की गई। वहीं मंगलवार को बड़ौत क्षेत्र में बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक में वक्ताओं ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए घरों से बाहर न निकलने और रमजान के पवित्र महीने में होने वाली तारावीह की नवाज घरों में ही पढ़ने के लिए कहा।

खेकड़ा कोतवाली में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी शकुंतला गौतम का कहना था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। हम सभी को सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी से रमजान माह के दौरान नमाज एवं तारावीह अपने घरों पर ही पढ़ने की अपील की।

एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव ने भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान जो लोग बिना वजह इधर-उधर घूमते पाए गए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धर्मगुरुओं ने भी प्रशासन से सहयोग की अपील की और अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी, जिसके लिए प्रशासन ने नियमानुसार सहायता करने का आश्वासन दिया।

Published on:
21 Apr 2020 01:36 pm
Also Read
View All
बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा

बागपत में पत्नी ने खोला राज, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, शादी के 4 महीने बाद ही दे दी जान