नोएडा. एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) की सोमवार को हुई बैठक में सरकार से लॉकडाउन अवधि में बैंक से लिए गए कर्ज का ब्याज माफ करने और इस अवधि में कर्मचारियों के वेतन का भुगतान ईएसआईसी से कराने की मांग की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई एनईए पदाधिकारियों की बैठक में कोरोना संकट पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे उपायों की प्रशंसा भी की। अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय पर लिए गए लॉकडाउन के निर्णय एवं कुशल रणनीति के कारण भारत की स्थिति दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले बहुत बेहतर है।