बागपत

रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, देखें वीडियो

Highlights- प्रशासन पर लगाया लापरवाही और उदासीन रैवया अपनाने का आरोप - राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र को सौंपा ज्ञापन- कहा- दबंगों पर लगाया खेत में जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने का आरोप
less than 1 minute read
Jan 05, 2020
baghpat.jpg

बागपत. रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन की लापरवाही और उदासीन रैवये से क्षुब्ध होकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। उनकी इस घोषणा से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, रालोद छात्र सभा के अध्यक्ष और युवा किसान अभिलाष तोमर ने प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीन रवैये से क्षुब्द होकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। अभिलाष तोमर के बावली गांव स्थित खेत में जाने के रास्ते को दबंगों ने कब्जा रखा है, जिससे वह अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं। रास्ता बंद किए जाने से न तो अपने खेत में खड़े गन्ने को चीनी मिल में डाल पा रहे हैं और न ही गेहूं की बुवाई कर पा रहे हैं।

इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को वह बड़ौत कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र को सौंपा। अधिकारियों में मामले में कार्रवाई की बात कहकर फिलहाल अभिलाष को आश्वासन दिया है।

Published on:
05 Jan 2020 09:50 am
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा