बागपत

संभल में रेप और हत्या की घटना से महिलाओं में फैला आक्रोश

रेप पीड़िता का शव पहुंचते ही गमगीन हो गया माहौल जाट महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राकेश पहुंची संम्भल शालिनी ने रेप पीड़ित परिवार के दुःख को किया साझा

less than 1 minute read
Dec 01, 2019

बागपत. हैदाराबाद और संभल में रेप की घटना से महिला वर्ग में काफी आक्रोश है। देश के हर कौने से महिलाओं की प्रतिक्रिया रेप को लेकर सामने आयी है। वहीं, बागपत से जाट महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राकेश ने संम्भल पहुंचकर रेप पीड़ित परिवार के दुःख को साझा किया और घटना को लेकर प्रदेश में महिलाओं के प्रति कानून के रखवालों को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

रविवार को जिला संभ्भल में रेप पीड़िता (मुस्लिम लड़की) के घर पहुंची डॉक्टर शालिनी राकेश ने रेप पीड़िता के परिवार का दुख बांटा। उनके सामने ही लड़की का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। इस दौरान वहां पर मीडिया पहुंचा गया। मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर शालिनी ने कहा कि जाट महासभा सुख-दुःख में परिवार के साथ हैं। किसी भी कीमत पर बेटियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। योगी सरकार में दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा जंगल राज उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आया। कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो बेटियों को न्याय दिलाने के लिए उनको सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

आज महिला वर्ग दुःखी है। उनकी संवेदना को कानून के रखवालों को समझना चाहिए। अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुका तो महिलाओं को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर उतरना पडे़गा। जो समाज और कानून के रखवालों के लिए ठीक नहीं होगा। उनका कहना था कि नारी को अबला समझना लोगों की भूल है। उनको कमजोर न समझा जाये। सरकार को महिलाओं के प्रति अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

Published on:
01 Dec 2019 06:53 pm
Also Read
View All