Highlights: -मंगलवार को बागपत में अलर्ट घोषित कर दिया गया -धारा 144 लगाकर शांति समीति की बैठक भी आयोजित की गयी -जिसमें समझाया गया कि नागरिकता संशोधन एक्ट से किसी का अधिकार नहीं छीन रहा
बागपत। CAB/CAA के विरोध के बहाने बढ़ रही हिंसा को लेकर मंगलवार को बागपत में अलर्ट घोषित कर दिया गया। धारा 144 लगाकर शांति समीति की बैठक भी आयोजित की गयी। जिसमें समझाया गया कि नागरिकता संशोधन एक्ट से किसी का अधिकार नहीं छीन रहा। इसके साथ ही तीनों तहसीलों में पुलिस द्वारा मार्च भी निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक बागपत व जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने विकास भवन में एक संयुक्त शांति समीति की बैठक आयोजित करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि शांतिपूर्ण और सोहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखें। जो लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं उनसे कड़ई से निपटा जायेगा। पहले नागरिकता संशोधन बिल को समझ लें। उसके बाद बात करें। हिंसा के रास्ते से कोई समाधान नहीं हो सकता है। जिलाधिकारी ने लोगों से कानून व्यवस्था के लिए सुझाव मांगे और नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जानकारी भी दी।
जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया कि जो लोग भारतीय हैं वो भारतीय ही रहेंगे। उन्हें कोई भी व्यक्ति नहीं हटा सकता। किसी भी भारतीय का इस बिल से कोई मतलब नहीं है। जिसके पास आधार कार्ड, मतदाता सूची में नाम, बैक की पास बुक, बिजली बिल, आदि सहित अन्य कोई भी आईडीप्रुफ है, उन्हें डरने कीे कोई आवश्यकता नहीं है। यह देश नियम कानून और संविधान के द्वारा चलता है। प्रत्येक नागरिक को यहां रहने का अधिकार हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना था कि जनपद में धारा 144 लागू है। जो इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई होगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।