नोएडा हाट में भारत में पाए जाने वाले व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसमें लगभग 146 दुकानें बनाई गयी हैं। जिसमें से 25 फूड कोर्ट, 10,000 मीटर का ओपन एरिया के अलावा 50,000 वर्ग मीटर की आर्ट गैलरी है। जहां पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। 2000 वर्ग फीट में ऑफिस का स्पेस है। यहां आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए परेशानी न हो, इसके लिए 1080 कारों की पार्किंग भी उपलब्ध है। अब इवेंट आयोजन के लिये नोएडावासियों को दिल्ली हाट जाने की जरूरत नहीं होगी।