अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम आदि ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान मंगवाने वाले लोग और उस सामान को लाने वाले कूरियर ब्वॉय भी इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान रहे। दिल्ली रोड पर अमेजन के सामान की सप्लाई देने के लिए भटक रहे कूरियर ब्वाय सचिन कुमार ने बताया कि आनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद उस पते की लोकेशन मोबाइल पर देखकर ही सामान पहुंचाया जाता है, जो लोग पता नहीं जानते, उन्हें इससे राहत मिलती है। नेट बंद होने की वजह से फोन करके संबंधित व्यक्ति की पुष्टि करनी पड़ी।