बागपत

जिला अस्‍पताल में नहीं हैं आग से बचने के इंतजाम, राज्‍य मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

बागपत के जिला अस्पताल में रखे हैं खाली अग्निशमन यंत्र डीएम को चार सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया रिश्वत लेकर लोगों का उपचार करने के आरोप लगे
less than 1 minute read
Apr 29, 2019
baghpat
जिला अस्‍पताल में नहीं हैं आग से बचने के इंतजाम, राज्‍य मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

बागपत। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। इनमें से काफी संख्या में मरीज वहां भर्ती भी हैं, लेकिन वहां आग की घटना से बचाव के लिए कोई भी उपाय नहीं है। अस्पताल में रखे अग्निशमन यंत्र भी पूरी तरह से खाली हैं। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में डीएम से चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

आयोग से की थी शिकायत

आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के नाम पर लोगों को केवल ठेंगा मिल रहा है। रिश्वत लेकर लोगों का उपचार करने के आरोप लग रहे हैं। पीने के पानी तक के लिए लोग परेशान रहते हैं। अग्निशमन उपकरण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। अगर आग लग जाए तो हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं कर पाएंगे। पवन तिवारी ने मनवाधिकार आयोग में अग्निशमन यंत्रों के संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने डीएम से फायर उपकरण के संबंध में चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
29 Apr 2019 11:05 am
Published on:
29 Apr 2019 11:05 am
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी