25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: 600 किलो वजनी तिजोरी नहीं खोल पाए डकैत तो ऐसे ले गए 35 लाख रुपये

सेक्टर-63 में स्थित महागुन बिल्डर के कार्यालय पर डाला डाका तीन गार्डों को मारपीट कर बना लिया था बंधक कैंपस में खड़ी सेंट्रो कार में तिजोरी को डालकर ले गए डकैत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Apr 2019, 10:11 AM IST

noida sector 63

Video: 600 किलो वजनी तिजोरी नहीं खोल पाए डकैत तो ऐसे ले गए 35 लाख रुपये

नोएडा। सेक्टर-63 में स्थित महागुन बिल्डर के कार्यालय पर शनिवार देर रात एक दर्जन से ज्यादा डकैत धावा बोल कर 600 किलो वजनी तिजोरी ले गए। हथियारों के बल पर उन्‍होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। तिजोरी में करीब 35 लाख रुपये रखे थे। इस डकैती से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने डकैती के धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:Video गैंगरेप पीड़िता की एसपी से गुहार जानिए क्या कहा

शनिवार देर रात की है घटना

घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की है। महागुन बिल्डर के कार्यालय पर उस समय गनमैन धर्मपाल, पवन व साजन ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, धर्मपाल उस समय पर गश्‍त पर थे। टॉवर के पिछले हिस्‍से में घत लगाए बैठे बदमाशों ने धर्मपाल को पीटकर उसकी राइफल लूट ली। शोर सुनकर वहां पहुंचे पवन और साजन को भी बदमाशों ने गन पॉइंट पर ले लिया। फिर बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ एक साल बाद फिर पहुंची ससुराल, सास और देवर से हुआ झगड़ा

तिजोरी को तोड़ने की नाकाम कोशिश की

जानकारी के अनुसार, इसके बाद बदमाश टावर के फर्स्‍ट फ्लोर पर पहुंचे और तिजोरी के ताले काे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। उन्‍होंने तिजाेरी को उठाने की कोशिश की लेकिन 600 किलो वजन होने के कारण ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद वे उसे खिसकाते हुए सीढ़ी तक ले गए और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिराने के बाद उन्‍होंने कैंपस में खड़ी सेंट्रो कार में तिजोरी को डाला और भाग गए। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, तिजोरी में करीब 35 लाख रुपये और जरूरी फाइलें थीं। रविवार तड़के गार्डों ने खुद को बंधन मुक्‍त किया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: अचानक दाैड़ती कार में लग गई आग, देखें वीडियाे

पुलिस ने दर्ज किया डकैती का मुकदमा

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बदमाश बिल्डर के दफ्तर में रखी तिजोरी उठाकर ले गए हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि तिजोरी में करीब 35 लाख रुपए रखे थे। इस मामले में कंपनी के उपाध्यक्ष अरुण सभरवाल ने थाना फेस-तीन में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बिल्डर के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि की सहायता से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App