बागपत

लोगों ने देखा Live Encounter, पुलिस ने आंसू गैस और मिर्ची बम दागकर 6 बदमाशों को दबोचा

Highlights - ईंख के खेत में घुसे बदमाशों को निकालने के लिए गोली और गोले का इस्तेमाल- देर रात तक ग्रामीण भी पुलिस के साथ मौके पर डटे रहे- छह बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
2 min read
Feb 11, 2021
baghpat.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बागपत. नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नैथला मोड़ पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद आधा दर्जन अंतरराज्यीय चोर गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले के साथ फायरिंग का भी सहारा लेना पड़ा है। हालांकि गिरोह का सरगना गुलजार एक अन्य बदमाश के साथ मौके से भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर हरियाणा के सोनीपत से चोरी की गई 82 एलईडी और टीवी के दो सौ स्टैंड बरामद किए हैं। इसके साथ ही चार तमंचे, दो चाकू और चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई।

दरअसल, बदमाशों की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। इसके बाद बदमाश ईख के खेत में जाकर छिप गए और पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मेरठ और गाजियाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्र भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस फायरिंग में दो बदमाश पुनीत और रितेश घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने एक बदमाश को लाउडस्पीकर से सरेंडर करने के लिए कहा। उसके खेत से बाहर नहीं आने पर आंसू गैस के गोले और चिली बम खेत में दागे गए और वाहनों की लाइट से खेतों में रोशनी की गई।

पुलिस फोर्स ने खेते में प्रवेश किया तो बदमाश नहीं मिला। इसके बाद पुलिस वापस सड़क पर आ गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी परेशान हो गए। वहीं, ग्रामीण लाइव एनकाउंटर का नजारा देखने के लिए मौके पर खड़े रहे। पुलिस के आंसू गैस के गोले और चिली बम दागने के आधा घंटा बाद तीसरा बदमाश गौरव बाहर आया और पुलिस को देखते ही दौड़ लगा दी। इसके बाद पुलिस ने आधा घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में प्रदीप उर्फ चिंटू, उत्तम, जसवंत, अमित, छोटू और गोविंदा शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर पांच नवंबर को हरियाणा चाेरी की गईं 82 एलईडी के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। बरामद की गईं एलईडी गांव काठा में चिंटू के घर में छिपाई गई थीं।

Published on:
11 Feb 2021 11:41 am
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी