बागपत जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे बारातियों को रुला दिया। शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हे की मौत हो गई। यह सूचना जैसे ही लड़की पक्ष के लोगों को मिली। दुल्हन बेसुध हो गई। एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
बागपत में शादी से कुछ घंटे पहले दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई। द्वारपूजा से ठीक पहले हाईवे किनारे उल्टी करने गए। दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस दिन दुल्हन की डोली उठनी थी उसे दिन दूल्हे की अर्थी उठी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।
बागपत के सरूरपुर कला गांव में रविवार रात एक शादी खुशियों से अचानक ग़म में बदल गई। 25 वर्षीय डॉ. सुबोध रोधिया अपनी बारात के साथ पहुंचे थे। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे के किनारे बग्घी खड़ी की गई थी। जैसे ही सुबोध बग्घी पर चढ़ने लगे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी करने के लिए वे सड़क किनारे पहुंचे ही थे। कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। कुछ ही मिनटों में सुबोध ने दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के पिता अपने बेटे के शव से लिपटकर रोते रहे। वहीं घर में बैठी दुल्हन नेहा बेहोश हो गई। कुछ देर पहले जो घर शादी के गीतों से गूंज रहा था। वहां चीख-पुकार मच गई। सुबह जब शव गांव पहुंचा। तो माहौल और भी भारी हो गया। परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोती रहीं। दोपहर में बड़े भाई ने नम आंखों से सुबोध का अंतिम संस्कार किया।
डॉ. सुबोध बिनौली क्षेत्र के पिछोकरा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता और बड़े भाई भी डॉक्टर हैं। बहनें पढ़ाई कर रही हैं। छह महीने पहले उनकी शादी नेहा से तय हुई थी। और पूरे परिवार में उत्साह था। लेकिन रविवार रात हुई इस घटना ने सभी सपने तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। डीजे की धुन पर नाच-गाना हो रहा था। तभी कुछ ही सेकंडों में खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि बताया कि हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द से जल्द ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा।